google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: भाजपा जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: भाजपा जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

गाजीपुर ब्यूरो: आध्यात्मिक चेतना, सनातन संस्कृति और लोककल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (...

गाजीपुर ब्यूरो: आध्यात्मिक चेतना, सनातन संस्कृति और लोककल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर नगर स्थित एन वाई सिनेमा हॉल पहुंचकर नीब करौली बाबा के जीवन और साधना पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक अवलोकन किया। इस विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह के सौजन्य से किया गया था।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

नीब करौली बाबा की साधना और हनुमत भक्ति का प्रभावशाली चित्रण

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के माध्यम से परम पूज्य नीब करौली बाबा के दिव्य आध्यात्मिक जीवन, उनकी कठोर साधना, निस्वार्थ मानव सेवा तथा संकटमोचन भगवान श्रीहनुमान के प्रति उनकी अनन्य भक्ति को पर्दे पर जीवंत और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान सिनेमा हॉल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और कार्यकर्ताओं ने सनातन संस्कृति के प्रति गर्व का अनुभव किया।


"संतों का जीवन त्याग और सेवा की प्रेरणा": ओमप्रकाश राय


फिल्म देखने के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में संत-महात्माओं का जीवन समाज को सदैव सेवा, त्याग और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाता रहा है। उन्होंने कहा, "नीब करौली बाबा का संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीहनुमान की भक्ति और पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित रहा। ऐसे महापुरुषों पर आधारित फिल्में नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और नैतिक संस्कारों से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं।"

वहीं, काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा की हनुमत भक्ति केवल व्यक्तिगत साधना नहीं, बल्कि करुणा, सेवा और लोककल्याण का एक व्यापक संदेश है, जिससे समाज में सकारात्मकता का प्रसार होता है।

कार्यक्रम की सूत्रधार व जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संतों के जीवन पर रचनात्मक प्रस्तुतियां आज के दौर में समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।


वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस सामूहिक फिल्म प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अविनाश सिंह, गोपाल राय, अभिनव सिंह, रामेश्वर तिवारी, सुनीता सिंह, रोली शर्मा, करुणा श्रीवास्तव, किरण सिंह, शाश्वत सिंह और मुरली कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।