गाजीपुर: जनपद गाजीपुर स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर और छात्र-छात्राएं स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर हाथों म...
गाजीपुर: जनपद गाजीपुर स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर और छात्र-छात्राएं स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर छात्रों ने उपजिलाधिकारी (SDM) को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें वर्तमान में मिल रहे मात्र ₹7,200 मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹25,000 करने की मांग की गई है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
MBBS और BDS की तर्ज पर आयुष इंटर्न्स को भी मिले समान हक
प्रदर्शनकारी छात्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया कैबिनेट फैसले का हवाला देते हुए अपनी बात रखी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने अगस्त माह में राजकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) इंटर्न्स का मासिक स्टाइपेंड ₹12,000 से सीधे बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने की मंजूरी दी थी।
छात्रों का तर्क है कि आयुष पद्धति के तहत बीएचएमएस इंटर्न भी अस्पतालों में मरीजों की निरंतर सेवा करते हैं, इसलिए उन्हें भी समान काम के आधार पर ₹25,000 मासिक मानदेय दिया जाना न्यायसंगत है।
SDM को सौंपा ज्ञापन
पैदल मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं के हाथों में अपनी मांगों को दर्शाती विभिन्न तख्तियां नजर आईं। पोस्टरों पर ‘मेहनत करो स्टाइपेंड अधूरी, 25 हजार है मांग जरूरी’, ‘इंटर्न की मेहनत देश की ताकत, स्टाइपेंड बढ़ाओ यही है चाहत’ लिखे थे। लिखकर शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
