गाजीपुर ब्यूरो, पूर्वांचल समाचार: जनपद गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी ...
गाजीपुर ब्यूरो, पूर्वांचल समाचार: जनपद गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को उपनिरीक्षक (SI) अभिनव कुमार गुप्ता व पुलिस बल ने नसीरपुर मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 10 पैकेट में भरा 10.092 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
![]() |
| Purvancahl Samachar |
1.90 लाख रुपये आंकी गई बरामद गांजे की कीमत
पुलिस टीम के अनुसार, बरामद गांजे का कुल वजन 10 किलो 92 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्कर इस खेप को मोटरसाइकिल के जरिए सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन मुखबिर की सूचना और तत्परता के चलते पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की शिनाख्त:
- मोहम्मद दानिश (निवासी वार्ड नंबर 25 जमालपुर, यूसुफपुर, थाना मोहम्मदाबाद)
- फैजान अहमद (निवासी बालापुर, थाना मोहम्मदाबाद)
के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP61 BL 9633) भी जब्त कर ली है।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी
पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और स्थानीय स्तर पर उनके संपर्कों की पड़ताल कर रही है कि वे यह खेप कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
