google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ: DM का नगर मजिस्ट्रेट दफ्तर में औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ: DM का नगर मजिस्ट्रेट दफ्तर में औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

मऊ: प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (DM) ने दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नगर...

मऊ: प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (DM) ने दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से दफ्तर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के दैनिक कामकाज, महत्वपूर्ण पत्रावलियों के रखरखाव और आमजन से जुड़े लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरती जाए।

Mau News 🗞️, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

मकान के नक्शों से जुड़े मामलों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के आदेश


समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में लंबित मकान के नक्शों से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नक्शों से संबंधित सभी पत्रावलियों की विधिवत जांच प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए और उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारित किया जाए। डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि आम जनता से जुड़े किसी भी मामले में अनावश्यक हीलाहवाली या देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण: पुराने दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल करने का फरमान


दफ्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का रुख किया। वहां पत्रावलियों के बस्ते और पुराने दस्तावेजों की स्थिति देखकर उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षों पुराने और महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए उनका डिजिटाइजेशन प्राथमिकता पर कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी पुराने और आवश्यक रिकॉर्ड को उच्च गुणवत्ता के साथ स्कैन कर ई-ऑफिस और ऑनलाइन डिजिटल पोर्टल पर अपलोड किया जाए। स्कैनिंग के दौरान दस्तावेजों की गुणवत्ता, पठनीयता और संपूर्ण जानकारी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।