google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: गाजीपुर में हरतालिका तीज की धूम, सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: गाजीपुर में हरतालिका तीज की धूम, सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में अखंड सौभाग्य और दांपत्य प्रेम का पावन पर्व हरतालिका तीज पूरे श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में अखंड सौभाग्य और दांपत्य प्रेम का पावन पर्व हरतालिका तीज पूरे श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत आराधना की तथा अपने पति की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली की कामना की। घरों और मंदिरों में देर रात तक कजरी, तीज के पारंपरिक गीतों और शिव-पार्वती वंदना की गूंज सुनाई देती रही।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvancahl Samachar 

भाजपा नेता शाश्वत सिंह ने पत्नी संग लिया माता-पिता का आशीर्वाद

हरतालिका तीज के इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा नेता शाश्वत सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने भारतीय पारिवारिक संस्कारों की अनुपम मिसाल पेश की। दोनों ने पारंपरिक परिधानों में माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

माता-पिता ने भी स्नेहपूर्वक दोनों के सिर पर हाथ रखकर अखंड सौभाग्य, दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन सदैव आपसी समझ, सम्मान, अटूट प्रेम और विश्वास से परिपूर्ण रहे तथा हर परिस्थिति में दोनों एक-दूसरे के संबल बनें।



मंदिरों व घरों में गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे


जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और प्रथम पूज्य गणेश जी की बालू व मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन किया। भजन-कीर्तन का दौर चला और तीज कथा का श्रवण किया गया।

सनातन परंपरा के अनुसार, इस पावन दिन सुहागिनों द्वारा किया गया तप और पारिवारिक बड़ों का आशीर्वाद दांपत्य सूत्र को अटूट और कल्याणकारी बनाता है।