google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ में शारदीय नवरात्रि व मिशन शक्ति 5.0 को लेकर पुलिस अलर्ट। एएसपी अनूप कुमार ने मंदिरों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश। - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ में शारदीय नवरात्रि व मिशन शक्ति 5.0 को लेकर पुलिस अलर्ट। एएसपी अनूप कुमार ने मंदिरों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश।

मऊ: आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा प्रदेश भर में संचालित 'मिशन शक्ति अभियान-5....

मऊ: आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा प्रदेश भर में संचालित 'मिशन शक्ति अभियान-5.0' को प्रभावी बनाने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों, थाना प्रभारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

Mau News 🗞️, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

मंदिरों और पूजा पंडालों पर रहेगा कड़ा पहरा

एडिशनल एसपी अनूप कुमार ने निर्देशित किया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के सभी प्रमुख देवी मंदिरों, शक्तिपीठों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में इन धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।