google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: युवती की AI एडिटेड आपत्तिजनक फोटो ससुराल भेजी, केस दर्ज - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: युवती की AI एडिटेड आपत्तिजनक फोटो ससुराल भेजी, केस दर्ज

Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध और तकनीक के दुरुपयोग का एक गंभीर व सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव की र...

Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध और तकनीक के दुरुपयोग का एक गंभीर व सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को बदनाम करने और उसका रिश्ता तुड़वाने की नीयत से अज्ञात सिरफिरे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर लीं। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उन तस्वीरों को युवती के होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों को भेजना शुरू कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Varanasi News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर मंगेतर व देवर को भेजीं तस्वीरें


पीड़िता द्वारा थाने में दी गई लिखित तहरीर के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति पिछले कुछ समय से उसे अनजान नंबरों से लगातार फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाई। शातिर ने एआई (AI) और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर पीड़िता के चेहरे को किसी अन्य गैर युवक के साथ जोड़कर बेहद आपत्तिजनक व अश्लील तस्वीरें गढ़ीं। आरोपी ने इन फर्जी तस्वीरों को युवती के होने वाले पति (मंगेतर) और देवर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भेज दिया, जिससे पीड़िता और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया।


शादी तुड़वाने की साजिश की आशंका, साइबर सेल जांच में जुटी


अचानक ससुराल पक्ष के पास पहुंची इन तस्वीरों के बाद युवती और उसके परिजन गहरे मानसिक तनाव में आ गए। आशंका जताई जा रही है कि शादी तय होने से रंजिश रखने वाले किसी करीबी या परिचित ने ही रिश्ता तुड़वाने के मकसद से इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।


पीड़िता ने चौबेपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और स्क्रीनशॉट व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के शिकायत के बाद fir दर्ज किया गया है।