गाजीपुर: देश की राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 'इंडिया' गठबंधन के...
गाजीपुर: देश की राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित कार्रवाई के विरोध में गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक सरजू पांडेय पार्क में 'काला दिवस' मनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
"लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर रही केंद्र सरकार": सुनील राम
धरना स्थल पर जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दिल्ली पुलिस के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय नेताओं और सांसदों के साथ बदसलूकी लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की मजबूत आवाज से बुरी तरह डर चुकी है और अपनी नाकामियों को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों व पुलिस बल का खुला दुरुपयोग कर रही है।
