google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर में संगीता गुप्ता बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष,सपा व्यापार सभा अध्यक्ष विशाल मद्धेशिया ने दी बधाई - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर में संगीता गुप्ता बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष,सपा व्यापार सभा अध्यक्ष विशाल मद्धेशिया ने दी बधाई

गाजीपुर ब्यूरो, पूर्वांचल समाचार: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जनपद गाजीपुर में संगठन को विस्तार और मजबूती देते हुए मोहम्मदाबाद निवास...

गाजीपुर ब्यूरो, पूर्वांचल समाचार: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जनपद गाजीपुर में संगठन को विस्तार और मजबूती देते हुए मोहम्मदाबाद निवासी श्रीमती संगीता गुप्ता को 'समाजवादी महिला सभा' का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा विधिवत मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगीता गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने से जनपद के समाजवादी कार्यकर्ताओं और खासकर महिला विंग में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके मनोनयन पर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विशाल मद्धेशिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। 

Ghazipur News samajwadi party Sangeeta Gupta
Purvanchal Samachar 


पार्टी नेतृत्व ने युसुफपुर की संगीता गुप्ता पर जताया भरोसा


सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, मोहल्ला युसुफपुर बाजार (वार्ड संख्या-21), मोहम्मदाबाद, गाजीपुर की निवासी श्रीमती संगीता गुप्ता को समाजवादी महिला सभा गाजीपुर की कमान दी गई है। 

पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि संगीता गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के प्रत्येक ब्लॉक और बूथ स्तर पर आधी आबादी यानी मातृशक्ति को पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा से जोड़ने में तेजी आएगी। 




व्यापार सभा जिलाध्यक्ष विशाल मद्धेशिया ने दी बधाई: "संगठन को मिलेगी नई मजबूती"


श्रीमती संगीता गुप्ता के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर समाजवादी व्यापार सभा (गाजीपुर) के जिलाध्यक्ष विशाल मद्धेशिया ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विशाल मद्धेशिया ने कहा, "संगीता गुप्ता जी का महिला सभा के जिलाध्यक्ष पद पर चयन संगठन के लिए बेहद सकारात्मक कदम है। उनके ऊर्जावान नेतृत्व से जनपद में समाजवादी पार्टी की महिला शक्ति और अधिक सशक्त व संगठित होगी। व्यापार सभा और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन-आंदोलनों और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाएगा।" उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।