google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 संविधान दिवस पर सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, संप्रभुता किसी परिवार में नहीं, आम नागरिक में निहित - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

संविधान दिवस पर सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, संप्रभुता किसी परिवार में नहीं, आम नागरिक में निहित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित ' संविधान गौरव दिवस ' समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र की मूल भावना को रेखांकित करने के साथ-साथ विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष की जागीर नहीं है, बल्कि यह देश के अंतिम पायदान पर खड़े आम नागरिक में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय को देश के वास्तविक संरक्षक का दर्जा और दायित्व प्रदान करता है। कोई भी व्यक्ति अथवा परिवार यह झूठा दावा नहीं कर सकता कि उसके कारण भारत का अस्तित्व है या वही इस देश का एकमात्र रक्षक है।

Up News Today, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

145 करोड़ भारतीयों का मार्गदर्शक है संविधान, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध


मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हम सभी के लिए गौरव का प्रतीक और 145 करोड़ देशवासियों का सच्चा पथप्रदर्शक है।

उन्होंने रेखांकित किया कि संविधान केवल नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों का स्मरण नहीं कराता, बल्कि इसके साथ ही राष्ट्रीय कर्तव्यों और देश के प्रति हमारी सामूहिक जवाबदेही का भी गहरा बोध कराता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऐतिहासिक विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पूज्य बापू का स्पष्ट मानना था कि भारत का राजनीतिक भविष्य स्वयं भारतवासी तय करेंगे। इसी लोकतान्त्रिक चेतना और आत्मनिर्णय की भावना को आधार बनाकर संविधान निर्माताओं ने विश्व के इस सबसे बड़े और जीवंत संविधान की रचना की थी।


पहले दिन से मिला वयस्क मताधिकार, पश्चिमी देशों की तुलना में भारत अग्रणी


भारतीय लोकतंत्र की विशिष्टता पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के उन चुनिंदा एवं अद्वितीय विधानों में है, जिसने लागू होने के पहले ही दिन से प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मताधिकार प्रदान किया।

उन्होंने पश्चिमी राष्ट्रों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दुनिया के तमाम देश जो स्वयं को आधुनिक लोकतंत्र का बड़ा पैरोकार बताते हैं, वहां लंबे समय तक रंगभेद और लिंगभेद के आधार पर नागरिकों को मताधिकार जैसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखा गया। इसके विपरीत, भारत ने स्वतंत्रता और संविधान के आरंभ से ही जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, भाषा और लैंगिक आधार पर किसी भी प्रकार का अंतर किए बिना हर वयस्क को सरकार चुनने का समान अधिकार सौंपा।


'लाल पुस्तिका' लेकर गुमराह करने वालों से सतर्क रहने की अपील, गिनाया इतिहास


समारोह के दौरान विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल और नेता भ्रम का वातावरण बनाकर 'लाल पुस्तिका' हाथ में लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि इन लोगों ने संविधान को गहराई से पढ़ा और समझा होता, तो वे कभी स्वयं को भारत की संप्रभुता का संरक्षक होने का ढोंग नहीं करते। इतिहास का स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब इन लोगों को सत्ता का अवसर मिला, इन्होंने संविधान की मूल भावना को दबाने का काम किया। आजादी के तत्काल बाद किया गया पहला संविधान संशोधन प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए किया गया था और समय-समय पर निजी राजनीतिक स्वार्थों के लिए संविधान की मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। देश की संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं को कठघरे में खड़ा करने वाली इन ताकतों के षड्यंत्रों से देशवासियों को सदैव सजग रहना होगा।