भदोई: विकास खण्ड भदोई के धनवतिया महिला ग्राम प्रधान निलम गुप्ता के साथ बदसलूकी के आरोप में चौरी थाना पुलिस ने ब्लाक प्रमुख पति समेत कई अज्...
भदोई: विकास खण्ड भदोई के धनवतिया महिला ग्राम प्रधान निलम गुप्ता के साथ बदसलूकी के आरोप में चौरी थाना पुलिस ने ब्लाक प्रमुख पति समेत कई अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। महिला ग्राम प्रधान के पति अश्विनी कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है। पूर्व सेवा विकास कार्य में खर्च हुए धनराशि समेत कार्य योजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए ब्लॉक पर आ जा रहे हैं।
उसी दौरान ब्लॉक प्रमुख भदोही के ब्लाक प्रमुख पति प्रशांत सिंह चिट्टू ने अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। महिला ग्राम प्रधान को भेजने की बात कही। दूसरी बार जब महिला ग्राम प्रधान नीलम गुप्ता ब्लैक पहुंची तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। उधर, ग्राम प्रधान नीलम गुप्ता ने बताया कि वह ब्लॉक प्रमुख पति के खिलाफ़ कार्रवाई कराने के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पहुँचकर डीएम एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपे थे।
एक महिला ग्राम प्रधान के साथ हुई बदसलूकी से नाराज प्रधान संघ और साहू समाज ने अपने तेवर तल्ख कर ब्लाक प्रमुख पति को नामजद करने की आवाज उठाई थी। कार्रवाई न होने की स्थिति में मुख्यमंत्री से भी मिलने की बात कही गई थी।
वहीं ब्लॉक प्रमुख भदोही के पति पर चौरी थाने में मुकदमा दर्ज होते ही सियासत की हवा तेज होने लगी है।एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान के पति अश्विनी कुमार गुप्ता की तहरीर पर भदोही ब्लाक प्रमुख पति प्रशांत सिंह सिद्धू समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी गयी है।