Delhi News: देश के राजधानी दिल्ली में शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन सहित ...
Delhi News: देश के राजधानी दिल्ली में शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन सहित 20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आएँगे। उनके सुरक्षा के साथ ही दिल्ली में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक दिल्ली की कई सड़कें 3 दिन के लिए आम आदमी के लिए बंद रहेंगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी G 20 शिखर सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। वाहनों की गतिविधियों के साथ साथ आम लोगों की बेरोकटोक आवाजाही पर पुलिस का सख्त पहरा होगा।
G जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा यदि आपके साथ साथ परिवहन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को स्पेशल सीपी ट्रैफिक ऐसी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इस दौरान बताया कि जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली का इलाका पूरी तरह से प्रतिबंधित ज़ोन में होगा। सात और 8 सितंबर की रात से दिल्ली में प्रतिबंध लागू हो जाएगा।
प्रतिबंध के दौरान दिल्ली में डीटीसी और निजी वाहनों की आवाजाही सहित यातायात के अन्य साधनों पर भी व्यवस्था बनाए रखने के हिसाब से प्रतिबंध होगा। स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव ने बताया कि दूसरा बड़ा प्रतिबंध वाणिज्य वाहनों पर होगा। विशेष रूप से भारी वाणिज्य वाहनों का दिल्ली के अंदर आवागमन प्रतिबंधित होगा।
दिल्ली की सीमाएं भी भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए सील की जाएंगी। हालांकि आपात सेवा जैसे खाने, पीने की वस्तुएं, स्वास्थ्य व अन्य जरूरी सेवाओं कोइससे बाहर रखा जाएगा। आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को दिल्ली में मूवमेंट की इजाजत होगी। ऐम्ब्युलेन्स चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
चिकित्सा की आवश्यकता है तो लोग परिवहन के किसी भी माध्यम से यातायात के जरिए अस्पताल आ जा सकते हैं। ऐम्ब्युलेन्स की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ते बनाए जाएंगे। दिल्ली में आने वाले सैलानियों और दुनिया के अलग अलग देशों से आने वाले लोगों को एक जगह से दूसरी जगह कैसे जाना है? कौन से रास्ते खुले हैं की जानकारी लगातार दी जाएगी।
ऐसे लोगों को गाइड करने के लिए पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। नई दिल्ली आने के लिए मेट्रो चलती रहेंगी, जिससे कोई भी आ सकता है।