Covid News: देश में CORONA के बढ़ते मामले एक बार फिर डरा रहे हैं। ठंड की दस्तक के साथ कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वैश्विक स्त...
Covid News: देश में CORONA के बढ़ते मामले एक बार फिर डरा रहे हैं। ठंड की दस्तक के साथ कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर भी CORONA के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। और इस बार यह खतरा एक नए वेरिएंट का है, जो काफी तेजी से फैलता जा रहा है।
![]() |
CORONA NEWS |
इस वेरिएंट को लेकर कई लोगों के मन में डर भी है कि क्या इसी तरीके से इसके मामले बढ़ते रहेंगे? देखते देखते JN.1 के मामले 500 से भी ज्यादा हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 761 मरीज मिले हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।
इस वक्त देश में कोरोना क्या ऐक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4334 हो गई है। पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो करुणा के 761 नए मामले सामने आए। 12 लोगों की मौत हो गई। और अब कुल ऐक्टिव केसेस की संख्या 4334 है। वहीं, केरल में कोरोना से सबसे ज्यादा पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कर्नाटक में चार संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
वहीं महाराष्ट्र में 2 और यूपी में 1 एक ही कोरोना से मौत हुई है। सबसे खतरनाक स्थिति कर्नाटक की है। इस राज्य में कोरोना के 298 नए केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में यहाँ कोरोना से चार लोगों की मौत की भी खबर है।
सबसे चिंता की बात यह है। कि राज्य में कोरोना की सकारात्मकता दर भी गुरुवार को 3.46% से बढ़कर 3.82% हो गयी। कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी केस पड़े हैं। यहाँ गुरुवार को कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के 78 केस मिले। अब तक यहाँ कोरोना के 110 मरीज मिल चूके हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 171 नए केस दर्ज किए गए। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से केंद्र और राज्य सरकार परेशान है। कोरोना के प्रसार के मद्देनज़र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समय समय पर नई गाइडलाइन्स भी जारी की जा रही है।
साथ ही राज्यों और प्रदेशों को इन सभी गाइडलाइंस का सख्ती के साथ अनुपालन करने के निर्देश भी दिए गए।