Utter Pradesh: नोएडा फ़िल्म सिटी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई हैं। फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट को कौन बनाएगा, कितने एकड़ में बनकर तैयार होगी। फ़िल्म...
Utter Pradesh: नोएडा फ़िल्म सिटी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई हैं। फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट को कौन बनाएगा, कितने एकड़ में बनकर तैयार होगी। फ़िल्म सिटी इन सभी सवालों से पर्दा हट चुका है।
![]() |
Noida Film City |
सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द बन कर तैयार होने वाला है। फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट पर कौन हैं दावेदार, कितने करोड़ की लागत से बनकर होगी तैयार? फ़िल्म सिटी नोएडा में कब नजर आएँगे फिल्मी सितारे? कई महीनों से फ़िल्म सिटी का प्रोजेक्ट लटका हुआ है।
इस प्रोजेक्ट के लिए चार कंपनियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। उसमें बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट, प्रोजेक्ट टी सीरीज जैसी कंपनियां शामिल थीं। अब लंबे इंतजार के बाद इस सवाल से पर्दा हट चुका है।
जी हाँ दोस्तों फ़िल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट फ़िल्म सिटी बनाएगी। फ़िल्म सिटी के लिए मंगलवार को खोली गई फाइनैंशल बिड में बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट ने सबसे ज्यादा 18% की बोली लगाकर फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट को अपने नाम कर लिया है।
वही भूटानी ग्रुप ने कहा कि, यह फिल्म सिटी विश्व की सबसे ज्यादा सक्सेसफुल और टेक्नोलॉजी के लिए एडवान्स्ड फ़िल्म सिटी बने। इससे बहुत ज्यादा टुरिज़म प्रोमोट हो। आपको बता दे कि, फ़िल्म सिटी 3 साल में बनकर तैयार होगी। इसके विकास पर ₹1570 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए कई साल से प्रयास लग रहे थे। सिटी के लिए अक्षय कुमार की कंपनी सुपर सोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट, सुपर कैसेटस इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड व केसी बकाया की कम्पनी फ़ोर लायंस प्राइवेट लिमिटेड ने भी हिस्सा लिया था।
बोनी कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की फ़िल्म सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसमें वह सभी सुविधाएं होंगी। जो फ़िल्म बनाने में ही जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में तीन फिल्मों की शूटिंग कर चूके हैं। यूपी अब उनके घर जैसा हो गया है।