Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

हिन्द सुरक्षा पार्टी एवं लोक वाणी पार्टी का गठबंधन हुआ दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे - पूर्वांचल समाचार

loksabha: भारतीय लोक वाणी पार्टी के लखनउ स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्रतिभाग किये जाने हेतु पार्टी  के पदाधि...

loksabha: भारतीय लोक वाणी पार्टी के लखनउ स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्रतिभाग किये जाने हेतु पार्टी  के पदाधिकारीयों की एक बेठक आयोजित हुई। 

हिन्द सुरक्षा पार्टी एवं लोक वाणी पार्टी का गठबंधन हुआ दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे - पूर्वांचल समाचार , CA Dhananjay Tiwari

इस बैठक में विशेष आमंत्रण के आधार पर हिंद सुरक्षा पार्टी के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। हिंद सुरक्षा पार्टी पूर्वांचल में जनहित के विभिन्न मुद्वों को सम्पादित कराया है, तथा विविध जन समस्याओं को लेकर सतत संघर्षशील हैं। दोनों पार्टियों के कार्यक्रमों में समानता है, और दोनों ही दल समान विचारधारा से प्रेरित है।

अत: यह निर्णय लिया गया कि दोनों ही पार्टियॉं भविष्य में जनता के बीच समान कार्यक्रमों पर कार्य करेंगी। तथा आगामी सभी चुनावों में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगी। इसी के क्रम में दोनों  

पार्टियों के मध्य सीटों के आवंटन पर विचार विमर्श किया गया।

जिसके अंतर्गत यह निर्णय लिया गया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गाजीपुर एंव आजमढ़ में भारतीय लोकवाणी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा क्षेत्र 75 — गाजीपुर से श्री धनन्जय कुमार तिवारी तथा लोकसभा क्षेत्र 69— आजमगढ़ से श्री शैलेश यादव का नाम घोषित किया गया।

वही बात धनन्जय कुमार तिवारी का किया, जाये तो गाजीपुर जनपद में उनकी काफी लोकप्रियता है। समय समय पर उनके द्वारा अनेक सामाजिक कार्यो में सहभागिता भी देखने को मिलती है।