google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 संघ शताब्दी वर्ष: हिमालय परिवार की अखिल भारतीय बैठक में नए दायित्वों की सूची - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

संघ शताब्दी वर्ष: हिमालय परिवार की अखिल भारतीय बैठक में नए दायित्वों की सूची

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक संगठन हिमालय परिवार की अखिल भारतीय बैठक काशी क्षेत्र में आयोजित की गई। इस अवसर पर संघ के वरिष्...

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक संगठन हिमालय परिवार की अखिल भारतीय बैठक काशी क्षेत्र में आयोजित की गई। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं हिमालय परिवार के संस्थापक डॉ. इंद्रेश कुमार तथा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निलेश दत्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और शताब्दी वर्ष के अवसर पर नए दायित्व सौंपे।
संघ शताब्दी वर्ष: हिमालय परिवार की अखिल भारतीय बैठक में नए दायित्वों की सूची


बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. शशिकांत मिश्र और क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) श्री मुकेश पांडेय ने काशी और गोरक्ष प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सिंधु कुंभ दर्शन संगठन को वटवृक्ष की तरह विकसित करना है, जिससे राष्ट्र प्रथम की भावना को और सशक्त बनाया जा सके।

नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सहायक प्रोफेसर एवं प्रख्यात वैद्य सुशील वैद्य – क्षेत्रीय पदाधिकारी

प्रोफेसर शैलेंद्र गुप्ता (लॉ विभाग, BHU) – उपाध्यक्ष

प्रोफेसर बृजेश प्रताप सिंह – उपाध्यक्ष

यादवेंद्र द्विवेदी – उपाध्यक्ष

  • प्रोफेसर अभय कुमार तिवारी, प्रोफेसर बिनोद कुमार मिश्रा, प्रोफेसर राघवेंद्र चौबे, प्रोफेसर देवेंद्र कुमार मिश्रा, प्रोफेसर पियुष्कांत राय – कार्यकारिणी सदस्य
  • राकेश उपाध्याय – क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य (काशी क्षेत्र)
  • वरिष्ठ पत्रकार शैलेश अस्थाना – क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख
  • दिनेश सिंह – संरक्षक (काशी प्रांत)
  • प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा (मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) – संरक्षक (गोरक्ष प्रांत)

 दशहरा की शुभकामनाएं और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. इंद्रेश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए तन-मन-धन से समाज और संगठन को सशक्त करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिमालय परिवार का कार्य और व्यापक स्तर पर दिखेगा।

बैठक के अंत में क्षेत्रीय महामंत्री श्री मुकेश पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।