google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी बार एसोसिएशन चुनाव: 12 पदों के लिए 53 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी बार एसोसिएशन चुनाव: 12 पदों के लिए 53 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत आज मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस चुनाव में 12 पदों के लिए कुल 53 प्रत्याशी अपनी क...

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत आज मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस चुनाव में 12 पदों के लिए कुल 53 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता भाग ले रहे हैं।

varanasi-bar-association-election-2026-voting
वाराणसी बार एसोसिएशन न्यूज

चुनाव में कुल 5625 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 59 बूथ और 17 टेबल बनाए गए हैं। प्रशासन और बार एसोसिएशन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

मतदान के दौरान मतपत्र की फोटो लेना प्रतिबंधित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर मतपत्र निरस्त किए जाने का प्रावधान है। मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी COP कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। 4 जनवरी 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।