google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: एसपी डॉ. ईरज राजा ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों की फिटनेस व अनुशासन पर दिया जोर - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: एसपी डॉ. ईरज राजा ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों की फिटनेस व अनुशासन पर दिया जोर

Ghazipur News (पूर्वांचल समाचार): पुलिस लाइन में आज साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने परेड की सलामी ली। ...

Ghazipur News (पूर्वांचल समाचार): पुलिस लाइन में आज साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने परेड की सलामी ली। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन शेखर सेंगर द्वारा किया गया।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों के अनुशासन, एकरूपता और कार्य क्षमता का गहन निरीक्षण किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से परेड ग्राउंड में दौड़ कराई गई।

एसपी ने टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्नआउट भी जांचा और संपूर्ण ड्रिल की प्रक्रिया कराई। इस दौरान शस्त्रों के सही संचालन, रख-रखाव और सुरक्षा मानकों से संबंधित अभ्यास भी कराया गया।
Ghazipur News: एसपी डॉ. ईरज राजा ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों की फिटनेस व अनुशासन पर दिया जोर
Purvanchal Samachar 
परेड समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गार्डरूम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा और जीडी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।