google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी साइबर ठगी: आतंकी हमले में फंसाने की धमकी, 28.65 लाख की ठगी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी साइबर ठगी: आतंकी हमले में फंसाने की धमकी, 28.65 लाख की ठगी

वाराणसी (पूर्वांचल समाचार):  वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने आतंकवादी हमले में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति को करीब 10 ...

वाराणसी (पूर्वांचल समाचार): वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने आतंकवादी हमले में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति को करीब 10 दिनों तक मानसिक दबाव में रखा और उससे लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वाराणसी साइबर ठगी: आतंकी हमले में फंसाने की धमकी, 28.65 लाख की ठगी -Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 
जानकारी के अनुसार, वीरापट्टी बझियांबारी निवासी रामजनम प्रसाद को 6 दिसंबर की सुबह लगभग 8:30 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस लखनऊ का अधिकारी बताते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की जांच में उनका नाम सामने आया है।

ठगों ने डर का माहौल बनाते हुए कहा कि एटीएस मुख्यालय पुणे से एनओसी जारी करानी होगी, तभी उन्हें इस मामले से राहत मिलेगी। इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए लगातार संपर्क में रखा गया, जिसे साइबर भाषा में “डिजिटल अरेस्ट” कहा जाता है।

ठगों ने भरोसा दिलाया कि जांच में सहयोग करने पर भेजी गई रकम बाद में वापस कर दी जाएगी। इसी झांसे में आकर रामजनम प्रसाद ने 15 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में कुल 28 लाख 65 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

जब लंबे समय तक कोई आधिकारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर ठगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।