google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Utter Pradesh: अपर्णा यादव और प्रतीक के तलाक वाले पोस्ट पर, परिवार ने बताया अकाउंट हैक - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Utter Pradesh: अपर्णा यादव और प्रतीक के तलाक वाले पोस्ट पर, परिवार ने बताया अकाउंट हैक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव को लेक...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से तलाक को लेकर की गई एक पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
Utter Pradesh: अपर्णा यादव और प्रतीक  के तलाक वाले पोस्ट पर विवाद, परिवार ने बताया insta अकाउंट हैक,
Purvanchal Samachar 
हालांकि, इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अपर्णा यादव के परिवार की ओर से सफाई देते हुए उनके भाई ने कहा कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था और तलाक वाला पोस्ट उन्होंने स्वयं नहीं किया है।

परिवार ने किया पोस्ट से इनकार

अपर्णा यादव के भाई ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट प्रतीक यादव की नहीं है। उनका कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अकाउंट हैक कर इस तरह का बयान डाला, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

पोस्ट में लगाए गए थे गंभीर आरोप

वायरल पोस्ट में प्रतीक यादव की ओर से अपर्णा यादव पर पारिवारिक रिश्तों को नुकसान पहुंचाने, केवल नाम और राजनीतिक प्रभाव के लिए सोचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में यह भी कहा गया था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह जल्द तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं।

राजनीतिक गलियारों में भी हलचल

गौरतलब है कि अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं, ऐसे में यह मामला केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील माना जा रहा है।

फिलहाल, इंस्टाग्राम पोस्ट की सच्चाई और अकाउंट हैक होने के दावे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।