google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: शादी का भरोसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: शादी का भरोसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ...

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Varanasi News: शादी का भरोसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, सात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Purvanchal Samachar 
पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक से उसकी जान-पहचान करीब दो वर्ष पहले हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि समय बीतने के साथ जब उसने शादी की बात दोहराई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः विवाह से साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रोहनिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन उसका मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां आना-जाना रहा है। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती से उसका संपर्क हुआ था।

पीड़िता का यह भी कहना है कि जब उसने शादी से इनकार पर विरोध जताया तो आरोपी के परिजनों ने उस पर समझौता करने और मामला दबाने का दबाव बनाया। मानसिक रूप से परेशान होकर युवती सोमवार सुबह अपनी मां और भाई के साथ मिर्जामुराद थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गांव स्तर पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन लंबी बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका और मामला टूटने की स्थिति में पहुंच गया।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सहित सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।