google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: ABVP का अल्टीमेटम—सुधरें व्यवस्थाएं, वरना होगा आंदोलन - पूरी खबर पढ़े - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: ABVP का अल्टीमेटम—सुधरें व्यवस्थाएं, वरना होगा आंदोलन - पूरी खबर पढ़े

गाजीपुर (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जिले की बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार...

गाजीपुर (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जिले की बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को परिषद के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी (ADM) को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए प्रशासन को चेताया कि यदि 10 दिनों के भीतर अनियमितताओं को दूर नहीं किया गया, तो जनपद में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
Ghazipur News, ABVP news , Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

निर्माण कार्यों में 'पीला ईंट' और अवैध कोचिंग पर सवाल

जिला संयोजक बृजेश सिंह ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर सैकड़ों कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। यही नहीं, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज और जीजीआईसी की बाउंड्रीवाल के साथ-साथ जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय के निर्माण में भी घटिया सामग्री और पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

पॉलिटेक्निक हॉस्टल का संकट और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ईशान पॉल ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र छात्रावास साल भर से मरम्मत के नाम पर बंद है, जिससे छात्र बाहर महंगा किराया देने को मजबूर हैं। वहीं, छात्राओं का हॉस्टल बनकर तैयार होने के बावजूद अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पर हमला बोलते हुए परिषद ने कहा कि जिले में बिना पंजीकरण के दर्जनों पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं, जो सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।

इनकी रही मौजूदगी:

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य किशन बर्नवाल, सत्यम यादव, वर्षा कुमारी, काजल कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।