google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 J&K: एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला, 22 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DC बदले - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

J&K: एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला, 22 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DC बदले

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रशासनिक ढांचे को नई धार देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बड़ा फेरबदल किया है। उपराज्यपाल (LG) मनोज सि...

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रशासनिक ढांचे को नई धार देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बड़ा फेरबदल किया है। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा के निर्देश पर जारी सूची में 22 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में न केवल सचिवालय स्तर के बड़े विभागों की जिम्मेदारी बदली गई है, बल्कि सात महत्वपूर्ण जिलों में नए जिला उपायुक्तों (DC) की तैनाती भी की गई है।

J&k News, LG manoj sinha news, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

सचिवालय में बढ़ा इन अधिकारियों का कद

प्रमुख नियुक्तियों में वरिष्ठ आईएएस अश्विनी कुमार को पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल कमिश्नर (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) बनाया गया है। उन्हें माइनिंग विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, शैलेंद्र कुमार को फाइनेंस डिपार्टमेंट की अहम जिम्मेदारी देते हुए फाइनेंशियल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। आर एलिस वाज़ को प्लानिंग के साथ-साथ सूचना विभाग के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी का प्रभार मिला है, जबकि आशीष चंद्र वर्मा पर्यटन और कृषि उत्पादन विभाग की कमान संभालेंगे।


ग्राउंड जीरो पर नई टीम: इन जिलों को मिले नए डीसी

प्रशासन ने फील्ड स्तर पर भी बड़ी सर्जरी की है। चर्चित आईएएस अतहर आमिर उल शफी खान अब बडगाम के नए डीसी होंगे। उनके अलावा अन्य जिलों की कमान okoolooo33इस प्रकार बांटी गई है:

  • अनंतनाग: डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट
  • बारामूला: सईद फखरुद्दीन हामिद
  • उधमपुर:  मिंगा शेरपा
  • कुलगाम:  शहजाद आलम
  • डोडा: श्री कृष्ण लाल
  • रियासी: कुमार अभिषेक

विशेष रूप से बडगाम और अनंतनाग जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में युवा और अनुभवी चेहरों को उतारना एलजी प्रशासन की 'प्रो-एक्टिव' गवर्नेंस की रणनीति का हिस्सा है।