गाजीपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबं...
गाजीपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में नाजायज गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अब आरोपी के बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
पुलिस की घेराबंदी में फंसा तस्कर
मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना बरेसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।
