गाजीपुर (ब्यूरो)। भारतीय नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के स्वागत में जनपद के गांधी पार्क, आमघाट में भव्य 'सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाल मेल...
गाजीपुर (ब्यूरो)। भारतीय नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के स्वागत में जनपद के गांधी पार्क, आमघाट में भव्य 'सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाल मेला' का आयोजन होने जा रहा है। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 18 मार्च 2026, दिन बुधवार को शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और अपनी गौरवशाली परंपराओं से रूबरू कराना है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
वरिष्ठ अतिथि बढ़ाएंगे कार्यक्रम की शोभा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (गाजीपुर पश्चिमी) के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल शिरकत करेंगे। भारत विकास परिषद परिवार ने नगरवासियों से सपरिवार इस गौरवमयी उत्सव में सम्मिलित होने की अपील की है।
सृष्टि संवत के स्वागत की तैयारी
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के आरंभ का दिन है, जिसे संवत 2083 के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अनीता यादव (अध्यक्ष), सुमनलता राय (सचिव), सिंधु सीता पाण्डेय और अनीता तिवारी समेत पूरी टीम तैयारियों में जुटी है।
