google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 नवरात्रि और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा पर प्रशासन मुस्तैद - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

नवरात्रि और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा पर प्रशासन मुस्तैद

मऊ। चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर जैसे बड़े पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मऊ प्रशासन 'एक्शन मोड...

मऊ। चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर जैसे बड़े पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मऊ प्रशासन 'एक्शन मोड' में आ गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में त्योहारों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम ने दो-टूक कहा कि बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Mau News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


मंदिरों और ईदगाहों पर रहेगी महिला पुलिस की तैनाती

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निर्देश दिए कि नवरात्रि के मेलों और ईदगाहों पर नमाज के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही, जर्जर रास्तों की तत्काल मरम्मत और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निकाय के अधिकारियों को कड़े अल्टीमेटम दिए गए।

मिलावटखोरों पर कसा जाएगा शिकंजा

पर्वों के दौरान खान-पान की शुद्धता बनाए रखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, वहीं विद्युत विभाग को पर्वों के दौरान निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक इलामरन जी ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है।