गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का एक विवादित सवाल अब गले की फांस बनता जा रहा है। परीक्षा में "अवसर के अन...
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का एक विवादित सवाल अब गले की फांस बनता जा रहा है। परीक्षा में "अवसर के अनुसार बदल जाने वाला" वाक्यांश के विकल्प के तौर पर "पंडित" शब्द का इस्तेमाल किए जाने से ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी है। सोमवार को कासिमाबाद में ब्राह्मण रक्षा दल के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
'विद्वता का अपमान बर्दाश्त नहीं': ब्राह्मण रक्षा दल
संगठन के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि "पंडित" शब्द सदियों से विद्वत्ता और सम्मान का प्रतीक रहा है, लेकिन इसे अवसरवादिता से जोड़कर एक विशेष वर्ग को नीचा दिखाने की साजिश रची गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जानबूझकर ऐसे अपमानजनक शब्दों को चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया, जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है। इस दौरान देवेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय और कौशल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
