गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा में ...
गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा में सेंधमारी रोकने और इसे पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसपी महोदय ने मरदह थाना क्षेत्र के शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और तकनीकी इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
पारदर्शिता और शुचिता पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान शुचिता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और प्रवेश द्वार पर चेकिंग के इंतजामों को देखा। एसपी ने दो-टूक कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा घेरे में रहेंगे परीक्षा केंद्र
गाजीपुर पुलिस ने परीक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का खाका तैयार किया है। एसपी ने मरदह पुलिस को भी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा, ताकि आगामी भर्ती परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
