google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: विवाहिता की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल, दो पर मुकदमा दर्ज - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: विवाहिता की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल, दो पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में एक महिला का वैवाहिक जीवन तबाह करने की सनसनीखेज साजिश सामने आई है। पुराने परिचितों द्वारा निजी तस्वीरें और ...

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में एक महिला का वैवाहिक जीवन तबाह करने की सनसनीखेज साजिश सामने आई है। पुराने परिचितों द्वारा निजी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने से परेशान पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। आरोप है कि जौनपुर और स्थानीय युवकों ने मिलकर फर्जी आईडी के जरिए महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल खेला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Varanasi News, Purvanchal News, image
Purvanchal Samachar 


सगाई तुड़वाई, अब शादी तोड़ने की कोशिश


पीड़िता के मुताबिक, जौनपुर के केराकत निवासी विकास सेठ ने पहले उसका मोबाइल हैक कर निजी डेटा चोरी किया और फिर शादी का दबाव बनाने लगा। आरोपी की इस घिनौनी हरकत की वजह से पीड़िता की पहली सगाई तक टूट गई थी। साल 2025 में बड़ी मुश्किल से महिला की दूसरी जगह शादी हुई, लेकिन आरोपियों का पीछा नहीं छूटा। अब मार्च 2026 में फिर से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसकी तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजी जा रही हैं, जिससे उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ गया है।

धमकी और गाली-गलौज: 'पूरे परिवार को मार देंगे'


विवाहिता ने आरोप लगाया कि विकास सेठ का साथ चोलापुर के पलहीपट्टी निवासी अतुल सोनी दे रहा है। ये लोग न केवल फोटो वायरल कर रहे हैं, बल्कि विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने विकास सेठ और अतुल सोनी के खिलाफ चोलापुर थाने में आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।