google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 अमित शाह का नमन: 'हिंद दी चादर' गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर दी बधाई - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

अमित शाह का नमन: 'हिंद दी चादर' गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर दी बधाई

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु, 'हिंद दी चादर' गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु, 'हिंद दी चादर' गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गृह मंत्री ने गुरु साहिब के अदम्य साहस और मानवता के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अडिग रहने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
Purvanchal Samachar, image, Guru Teg Bahadur Singh
Purvanchal Samachar 


अन्याय के विरुद्ध करुणा की मिसाल


अपने संदेश में अमित शाह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने क्रूर शासकों के भीषण अत्याचारों के सामने घुटने टेकने के बजाय करुणा और संवेदना का मार्ग चुना। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि गुरु साहिब ने धर्म त्यागने के बजाय प्राण त्यागना उचित समझा, जो उनके अडिग विश्वास और वीरता का प्रमाण है।

गर्व से भर जाती है जीवनगाथा: शाह



अमित शाह ने भावुक शब्दों में कहा कि गुरु साहिब की गौरवमयी जीवनगाथा का स्मरण करते ही मन गर्व और श्रद्धा से भर जाता है। उनके बलिदान ने न केवल उस समय की मानवता को संजीवनी दी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धर्म की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। देश आज उनके चरणों में नतमस्तक है।