google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: मानसून से पहले 'मिशन ड्रेनेज' पर महापौर, सुसुवाही और कंदवा में नाला सफाई की जांची हकीकत - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: मानसून से पहले 'मिशन ड्रेनेज' पर महापौर, सुसुवाही और कंदवा में नाला सफाई की जांची हकीकत

वाराणसी। शिवनगरी को बरसात के दौरान जलभराव की पुरानी समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह 'एक्शन मोड' में नजर आ रह...

वाराणसी। शिवनगरी को बरसात के दौरान जलभराव की पुरानी समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह 'एक्शन मोड' में नजर आ रहा है। सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से विभिन्न वार्डों का तूफानी दौरा कर सफाई कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। कंदवा, सुसुवाही और करौंदी जैसे इलाकों में चल रहे नाला सफाई कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए महापौर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मानसून से पहले सभी छोटे-बड़े नालों की 'तली-झाड़' सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि काशी की सड़कों पर पानी न लगे।
Varanasi News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


चितईपुर से कंदवा तक ग्राउंड जीरो पर अधिकारियों की फौज


निरीक्षण की शुरुआत चितईपुर से हुई, जहां मुख्य मार्ग के बड़े नाले के साथ-साथ गांव के भीतर की ड्रेनेज लाइन को देखा गया। महापौर ने कंचनपुर पोखरी पहुंचकर वहां किए गए वृक्षारोपण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और हरियाली संरक्षण के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों का काफिला मीरानगर एक्सटेंशन और शिव नगर कॉलोनी पहुंचा, जहां मियावाकी पद्धति से विकसित हो रहे जंगल और निर्माणाधीन पार्क के कार्यों की समीक्षा की गई।

सुस्त रफ्तार पर हिदायत: 'समय पर काम, वरना कार्रवाई'


सुसुवाही वार्ड की आनंदपुरम कॉलोनी में नाला सफाई की सुस्त रफ्तार देख महापौर ने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को तत्काल गति बढ़ाने के निर्देश दिए। विश्वकर्मा नगर में बन रही आरसीसी सड़क और वृंदावन पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने साफ किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।