google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में दिखा उत्सव, 'पुराने दिग्गजों' का हुआ सम्मान - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में दिखा उत्सव, 'पुराने दिग्गजों' का हुआ सम्मान

  गाजीपुर (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर किसी महापर्व की तरह मनाया...

 गाजीपुर (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर किसी महापर्व की तरह मनाया गया। फूलों से महकते परिसर और रंग-बिरंगी अल्पनाओं के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा ध्वजारोहण और सामूहिक 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान पार्टी के उन पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने शून्य से शिखर तक की इस यात्रा में अपनी जवानी खपा दी।

Ghazipur Bjp News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


अटल जी की भविष्यवाणी आज हुई चरितार्थ: सांसद डॉ. संगीता बलवंत


विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने भावुक स्वर में कहा कि आज युगदृष्टा अटल बिहारी वाजपेयी की वह वाणी— "अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा"—पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है, जो करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग का परिणाम है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि संगठन केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि सेवा और सिद्धांतों का माध्यम है।


"मोदी जी हउवन देशवा क शान"... गीतों से भरा जोश


समारोह में उस वक्त जोश और दोगुना हो गया जब पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने लोकगीत के अंदाज में "ऐ भैया मोदी जी हउवन हमरे देशवा क शान" गाकर कार्यकर्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह, विजय शंकर राय और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन दयाशंकर पांडेय ने किया।


माल्यार्पण के साथ, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया

Ghazipur Bjp News, Purvanchal Samachar

संगोष्ठी कार्यकम से पूर्व नगर के मिश्र बाजार स्थित महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर संगठन के गौरवशाली इतिहास को याद किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'पंडित दीनदयाल अमर रहें' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।


महापुरुषों के चरणों में नमन, कार्यकर्ताओं में जोश


स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 'अंत्योदय' दर्शन है। मिश्र बाजार में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य जारी रखेंगे।


बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यक्रम


स्थापना दिवस केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनपद के विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथों पर भी पार्टी का झंडा फहराया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि शून्य से शिखर तक की यह यात्रा राष्ट्र प्रथम की नीति का परिणाम है।


समारोह में उमड़ा जनसैलाब: मौजूद रहे ये प्रमुख चेहरे


स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के राजनैतिक क्षितिज के तमाम सितारे एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए निम्नलिखित महानुभावों की सक्रिय उपस्थिति रही:

सरोज कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, विजय शंकर राय, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, सरिता अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा,वृजनन्दन सिंह, विनोद अग्रवाल, जितेन्द्र नाथ पांडेय, निर्गुण दास केशरी, प्रवीण सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके अलावा संकठा प्रसाद मिश्र अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुमित तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्तिक गुप्ता,गर्वजीत सिंह,शनि चौरसिया, अभिनव सिंह छोटू,सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।