google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Mau News: कलेक्ट्रेट में गूंजी व्यापारियों की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Mau News: कलेक्ट्रेट में गूंजी व्यापारियों की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन

मऊ। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों और आम नागरिकों ने अपनी लंबित मांगों को ल...

मऊ। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों और आम नागरिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सिंधी कॉलोनी से रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाले मुख्य मार्ग को सेतु निगम द्वारा बंद किए जाने से उपजे आक्रोश ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दो टूक कहा कि अगर जनहित की अनदेखी बंद नहीं हुई, तो मऊ की सड़कें आंदोलन से पट जाएंगी।

Mau News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


सेतु निगम के फैसले से थमी शहर की रफ्तार


संगठन के जिलाध्यक्ष रामगोपाल ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सेतु निगम के अड़ियल रवैये के कारण स्कूली छात्र, मरीज और महिलाएं त्रस्त हैं। सिंधी कॉलोनी मार्ग बंद होने से न केवल आवागमन बाधित हुआ है, बल्कि स्थानीय व्यापार भी दम तोड़ रहा है। व्यापारियों ने भीटी चौक से अंधा मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण की भी पुरजोर मांग उठाई, ताकि शहर को ट्रैफिक जाम के झाम से मुक्ति मिल सके।


किताबों के सिंडिकेट पर भी साधा निशाना


व्यापार मंडल ने शिक्षा के बाजारीकरण और स्कूलों-मदरसों की किताबों की बिक्री को चुनिंदा दुकानों तक सीमित करने की व्यवस्था पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि किताबों की बिक्री को 'मोनोपॉली' से मुक्त किया जाए, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि रेलवे क्रॉसिंग तक सुगम रास्ता जल्द बहाल नहीं हुआ, तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन के लिए 

विवश होगा।