वाराणसी। जनपद में रसोई गैस की किल्लत और ऊंचे दामों का फायदा उठाकर चांदी कूटने वाले अवैध कारोबारियों पर कैंट पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। च...
वाराणसी। जनपद में रसोई गैस की किल्लत और ऊंचे दामों का फायदा उठाकर चांदी कूटने वाले अवैध कारोबारियों पर कैंट पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। चौकाघाट क्षेत्र में एक बंद पड़े पेट्रोल पंप की बिल्डिंग में चल रहे अवैध गैस गोदाम पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में कमर्शियल सिलेंडरों का जखीरा बरामद किया। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से गैस की कालाबाजारी करने वाले सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
कैंट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौकाघाट जैसे व्यस्त इलाके में एक बंद पेट्रोल पंप की आड़ में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दंग रह गई जब बिल्डिंग के भीतर से 200 से अधिक भरी हुई कमर्शियल गैस टंकियां बरामद हुईं।
पुलिस की रडार पर 'गैस माफिया'
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का मामला लग रहा है। इतनी बड़ी संख्या में कमर्शियल सिलेंडर एक जगह मिलना इस बात का संकेत है कि शहर के होटलों और ढाबों में ऊंचे दामों पर सप्लाई का बड़ा खेल चल रहा था। पुलिस अब इस गोदाम के संचालक और मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।
