वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक में रविवार को पेंशनरों का दर्द और आक्रोश खुलकर सामने आया। लोक निर्म...
वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक में रविवार को पेंशनरों का दर्द और आक्रोश खुलकर सामने आया। लोक निर्माण विभाग स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन के सभागार में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने वाराणसी कोषागार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। पेंशनरों ने दो टूक कहा कि खातों में समय से पेंशन न भेजे जाने से बुजुर्गों को दवा-इलाज और दैनिक खर्चों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान और उनके हक की लड़ाई को अब और तेज किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सुभाष सिंह के कुशल संचालन में चली इस बैठक में तय किया गया कि यदि कोषागार ने अपनी व्यवस्था नहीं सुधारी, तो संगठन आंदोलन के लिए विवश होगा।
इन दिग्गजों की रही मौजूदगी
बैठक में जय बहादुर सिंह, उमेश बहादुर सिंह, आर.डी. राम विनोद सिंह, रंजन पाल, रोशन अली और धीरेंद्र नाथ वर्मा सहित भारी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। साथ ही इंजीनियर संजय श्रीवास्तव, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, सोमनाथ मिश्रा और डॉ. लालचंद प्रसाद जैसे प्रबुद्ध जनों ने भी पेंशनरों की समस्याओं पर अपनी बेबाक राय रखी।

