गाजीपुर (ब्यूरो)। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी और जिले के चर्चित समाजसेवी CA धनंजय तिवारी ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के ...
गाजीपुर (ब्यूरो)। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी और जिले के चर्चित समाजसेवी CA धनंजय तिवारी ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सादात और शादियाबाद क्षेत्र के लगभग दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। धनंजय तिवारी के इस दौरे से ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी उत्साह देखा गया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
सादात और शादियाबाद के गांवों में गूंजे बाबा साहब के विचार
CA धनंजय तिवारी ने अपने दौरे की शुरुआत सादात क्षेत्र से की, जिसके बाद वे विशनपुर तड़वा, जरफाबाद, चक फरीद और सरैया सहित करीब 10 से अधिक गांवों में पहुँचे। हर गांव में बाबा साहब के अनुयायियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए धनंजय तिवारी ने कहा, "डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक वर्ग के नेता नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने जिस संविधान की रचना की, वह दुनिया का सबसे सशक्त और समावेशी दस्तावेज है। आज हमें उनके बताए 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मंत्र को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।"
सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व
गौरतलब है कि CA धनंजय तिवारी केवल राजनीतिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे वर्षभर जिले में सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। चाहे युवाओं को करियर के प्रति जागरूक करना हो या गरीब-असहायों की मदद, धनंजय तिवारी की सक्रियता उन्हें भीड़ से अलग खड़ा करती है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि सुख-दुख में धनंजय तिवारी हमेशा उनके बीच खड़े नजर आते हैं।
बाबा साहब के आदर्शों से ही होगा सशक्त भारत का निर्माण
अपने संबोधन के अंत में धनंजय तिवारी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को समाज का सबसे बड़ा हथियार बताया था। उन्होंने कहा, "यदि हम वास्तव में बाबा साहब को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना होगा। समरसता और बंधुत्व ही हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है।"
आयोजित कार्यक्रमों में सभी वर्गों के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


