google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: लोकतंत्र का नया बहीखाता तैयार, 26.30 लाख वोटर करेंगे सत्ता का फैसला - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: लोकतंत्र का नया बहीखाता तैयार, 26.30 लाख वोटर करेंगे सत्ता का फैसला

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद में चुनावी रणभेरी बजने से पहले लोकतंत्र की बुनियाद यानी ' मतदाता सूची ' का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। शुक...

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद में चुनावी रणभेरी बजने से पहले लोकतंत्र की बुनियाद यानी 'मतदाता सूची' का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सातवीं विधानसभाओं की फाइनल लिस्ट जारी की, जिसमें गाजीपुर के कुल 26 लाख 30 हजार 12 मतदाता शामिल हैं। पिछली सूची के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जो जिला प्रशासन की सक्रियता और जन-जागरूकता का परिणाम माना जा रहा है।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


पारदर्शिता पर मुहर: राजनीतिक दलों ने जताई संतुष्टि


जिलाधिकारी महोदय अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निपटाया गया है। खास बात यह रही कि बैठक में मौजूद प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए संतोष व्यक्त किया है। दावों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करने के बाद यह अद्यतन सूची जारी की गई है, जिससे फर्जी वोटरों की छंटनी और पात्रों के नाम जोड़ने का काम बखूबी हुआ है।

आधी आबादी और युवा जोश: आंकड़ों की जुबानी


इस बार की सूची में जेंडर रेशियो 839 दर्ज किया गया है। युवाओं की भागीदारी की बात करें तो 18-19 आयु वर्ग के 32,006 नए वोटरों ने पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने का अधिकार पाया है। वहीं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के 48,682 और 100 वर्ष की आयु पार कर चुके 377 वयोवृद्ध मतदाता गाजीपुर की चुनावी विरासत के गवाह बने हुए हैं। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 21,650 है, जिनके लिए विशेष सुविधाओं का खाका तैयार किया गया है।