google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: रेवतीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 'जानलेवा हमले' का आरोपी सबरू राम हाईवे से गिरफ्तार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: रेवतीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 'जानलेवा हमले' का आरोपी सबरू राम हाईवे से गिरफ्तार

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद की रेवतीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले में करीब एक महीने से धूल फांक रहे फरार आरोपी सबरू राम क...

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद की रेवतीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले में करीब एक महीने से धूल फांक रहे फरार आरोपी सबरू राम को दबोच लिया है। बुधवार को ताड़ीघाट-बारा हाईवे पर स्थित एक ढाबे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर इस 19 वर्षीय आरोपी को उस वक्त पकड़ा, जब वह जिले से बाहर भागने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा था।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


हाईवे पर बिछाया गया जाल, 14 दिन की जेल

मुखबिर की सटीक सूचना पर रेवतीपुर पुलिस ने ताड़ीघाट-बारा हाईवे पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी सबरू राम ढाबे के पास बस का इंतजार करता दिखा, पहले से मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ और मेडिकल परीक्षण के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के आखिरी फरार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।