google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: नाबालिग की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, सपा कल सौंपेगी ज्ञापन, पुलिस पर गंभीर आरोप - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: नाबालिग की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, सपा कल सौंपेगी ज्ञापन, पुलिस पर गंभीर आरोप

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव में 16 वर्षीय नाबालिग निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत...

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव में 16 वर्षीय नाबालिग निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने पुलिस प्रशासन पर संवेदनहीनता और पीड़ित परिवार को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगा।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


क्या है पूरा मामला?

सपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बीती 14 अप्रैल की रात कटरिया गांव निवासी सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग पुत्री निशा (16 वर्ष) को गांव के ही कुछ दबंग युवक रात 12 बजे उठा ले गए थे। अगली सुबह किशोरी का शव गंगा किनारे पानी में मिला। मृतका के पिता का आरोप है कि उन्होंने अपहरण, हत्या और बलात्कार की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन न्याय देने के बजाय थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित परिवार को ही डराया-धमकाया जा रहा है।

कल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की तैयारी

नाबालिग को न्याय दिलाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने बताया कि 20 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 10 बजे सरजू पांडेय पार्क में सपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि जुटेंगे। यहाँ से जुलूस की शक्ल में जाकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा सभा के पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहेंगे।