google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: पीड़ित परिवार से मिला सपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, 5 लाख की आर्थिक मदद - पूर्वांचल समाचार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: पीड़ित परिवार से मिला सपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, 5 लाख की आर्थिक मदद - पूर्वांचल समाचार

गाजीपुर। जनपद के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरियां गांव में निशा विश्वकर्मा की मौत के बाद उपजे तनावपूर्ण माहौल के बीच आज समाजवादी पार्टी का...

गाजीपुर। जनपद के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरियां गांव में निशा विश्वकर्मा की मौत के बाद उपजे तनावपूर्ण माहौल के बीच आज समाजवादी पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे इस चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पार्टी की ओर से 5 लाख रुपये का चेक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Ghazipur News 

गांव में व्याप्त संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। डीआईजी रेंज वाराणसी वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने खुद कमान संभाल रखी थी। डेलिगेशन को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गांव के एंट्री पॉइंट से सीधे ग्राम पंचायत सचिवालय ले जाया गया। प्रशासन की सख्ती का आलम यह रहा कि मीडिया की एंट्री पर पूरी तरह रोक रही और गांव के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

सपा डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री और सपा के राष्ट्रीय सचिव रामाश्रय विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर वे पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और सहायता राशि पहुंचाने आए हैं। इस डेलिगेशन में सदर विधायक जैकिशन साहू, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर और रीता विश्वकर्मा भी शामिल रहीं।

मुलाकात की प्रक्रिया को बेहद गोपनीय और सुरक्षित रखा गया। ग्राम पंचायत भवन में हुई इस वार्ता के दौरान पीड़ित परिवार और प्रतिनिधिमंडल के अलावा किसी भी अन्य बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बंद कमरे में हुई इस बातचीत में पीड़ित परिवार ने डेलिगेशन के सामने अपनी बातें और मांगें रखीं।

इससे पूर्व, पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में स्पष्ट किया था कि उनकी प्राथमिकता पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाना है और यह पूरी प्रक्रिया पुलिस प्रशासन के समन्वय से तय की गई। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।