google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मीरा रोड हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका! एटीएस जांच में जुटा। जिहाद और गाज़ा का ज़िक्र - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मीरा रोड हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका! एटीएस जांच में जुटा। जिहाद और गाज़ा का ज़िक्र

मुंबई। महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले की जांच अब एक नए और भयावह मोड़ पर पहुंच गई है। जांच एजे...

मुंबई। महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले की जांच अब एक नए और भयावह मोड़ पर पहुंच गई है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, इस घटना का आतंकी कनेक्शन होने की प्रबल आशंका है और इसे 'लोन वुल्फ' हमला माना जा रहा है। जांच के दौरान आरोपी के पास से एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ है, जिसने सुरक्षा बलों की नींद उड़ा दी है।

Mumbai News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

इस नोट में "ISIS," "जिहाद" और "गाज़ा" जैसे अतिसंवेदनशील शब्दों का ज़िक्र पाया गया है। आरोपी ने हमले से पहले गार्डों से उनके धर्म के बारे में पूछताछ की थी और उन्हें 'कलमा' पढ़ने के लिए कहा था। गार्डों द्वारा ऐसा करने से मना करने पर आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी ज़ुबैर पहले मस्जिद का रास्ता पूछने के बहाने गार्डों के पास गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और धर्म के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। 'कलमा' न पढ़ने पर उसने पहले एक गार्ड पर हमला किया और फिर सुरक्षा केबिन में घुसकर दूसरे गार्ड को भी घायल कर दिया।

बरामद नोट में धमकी भरे वाक्य और कट्टरपंथी विचारों के संकेत मिले हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का शक और गहरा गया है। नोट में लिखा है, "लोन वुल्फ तुम पर झपटेंगे, तुम मुशरिक अब बिलाद हिंद में असली जिहाद देखोगे!" इसके अलावा, नोट में "गाज़ा... से ही आज़ाद होगा" जैसी बातें भी लिखी गई हैं।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) को सौंप दी गई है। एटीएस आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल डेटा, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। यह हमला मुंबई और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करता है।