google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी में पीएम मोदी: सिग्नेचर ब्रिज और सुपर स्पेशियलिटी की नींव, 6332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी में पीएम मोदी: सिग्नेचर ब्रिज और सुपर स्पेशियलिटी की नींव, 6332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज यानी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। पिछले 11 वर्षों मे...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज यानी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में यह उनका 54वां काशी दौरा है, जो साल 2026 की उनकी पहली यात्रा भी है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री काशीवासियों को 6332.08 करोड़ रुपये लागत की कुल 163 विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे। इसमें 1054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

प्रधानमंत्री के इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण गंगा नदी पर बनने वाला 2464.46 करोड़ का 'सिग्नेचर ब्रिज' (रेल-सह-सड़क सेतु) है। इसके साथ ही कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन परियोजनाओं से न केवल वाराणसी, बल्कि पूरे पूर्वांचल और पड़ोसी राज्य बिहार के मरीजों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम 4 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा बरेका (BLW) हेलीपैड पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम बरेका ग्राउंड पर आयोजित किया गया है, जहां वे करीब 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान 'नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम' के पारित न होने के संदर्भ में वे महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और उनकी राय भी जानेंगे।


सुरक्षा की दृष्टि से काशी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपीजी (SPG) समेत 3000 से अधिक जवानों को चार लेयर की सुरक्षा में तैनात किया गया है। जनसभा स्थल की इनर रिंग की कमान महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथों में होगी। प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हाउस में है, हालांकि संभावना जताई जा रही है कि वे रात में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करने के लिए भी निकल सकते हैं।


विकास की इस फेहरिस्त में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में रेल ओवरब्रिज, भगवानपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और रामनगर में वृद्धाश्रम जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केसरिया रंग के विशाल पंडाल और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच काशी अपने सांसद के भव्य स्वागत के लिए तैयार है।