google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ: प्रभारी मंत्री गिरीश यादव का, गाजीपुर आगमन को लेकर अखिलेश पर तीखा पलटवार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ: प्रभारी मंत्री गिरीश यादव का, गाजीपुर आगमन को लेकर अखिलेश पर तीखा पलटवार

मऊ। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को मऊ दौरे के दौ...

मऊ। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को मऊ दौरे के दौरान विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर प्रदेश का सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस जनादेश नहीं बचा है, इसलिए वे अब अशांति फैलाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।
Mau News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


गाजीपुर में अखिलेश यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़े सवाल पर मंत्री यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सपा प्रमुख का काम ही प्रदेश में नकारात्मक माहौल बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है। मंत्री ने आरोप लगाया कि जब-जब राज्य विकास की पटरी पर आगे बढ़ता है, विपक्षी खेमे में छटपटाहट दिखने लगती है।

संसद में पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का जिक्र करते हुए प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दशकों तक महिलाओं को निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया से दूर रखने वाली ताकतों ने इस ऐतिहासिक विधेयक का भी विरोध कर अपना असली चरित्र दिखा दिया है। मंत्री ने दोटूक कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में भागीदारी देना उनका संवैधानिक अधिकार है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हकीकत में बदला है।

प्रभारी मंत्री ने विपक्ष के आचरण को 'महिला-विरोधी' करार देते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने केवल दबाव में आकर इस अधिनियम का समर्थन किया था, लेकिन जब वास्तविक अधिकार देने की बारी आई, तो उनकी संकीर्ण सोच उजागर हो गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं अब मूक दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार बन चुकी हैं और चुनावी बिसात पलटने का दम रखती हैं।

उन्होंने अंत में दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्षी दलों के व्यवहार को देश की करोड़ों महिलाओं के साथ विश्वासघात बताया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।