google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ: शिक्षा विभाग की बड़ी पहल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले का आगाज - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ: शिक्षा विभाग की बड़ी पहल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले का आगाज

मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में छात्र-छात्राओं को सुलभ शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 'पुस्तक मेला...

मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में छात्र-छात्राओं को सुलभ शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 'पुस्तक मेला' अभियान की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) में आयोजित भव्य पुस्तक मेले का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक (आजमगढ़ मंडल) नवल किशोर और जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मेले के जरिए विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे आधिकारिक पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

NCERT पुस्तकों की उपलब्धता और तहसील स्तर पर विस्तार


मेले में जनपद के विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य एनसीईआरटी (NCERT) और शासन द्वारा निर्धारित पुस्तकों की कालाबाजारी रोकना और उन्हें सीधे छात्रों तक पहुँचाना है। जेडी नवल किशोर ने घोषणा की कि जिला स्तर के बाद अब तहसील स्तर पर भी ऐसे मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ग्रामीण अंचलों के छात्रों को शहर की दौड़ न लगानी पड़े।

शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद


इस शैक्षणिक आयोजन में जिला समन्वयक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या पुष्पा और योगेंद्र उपाध्याय सहित कई शिक्षाविद् मौजूद रहे। शिक्षकों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ेगी और सत्र की शुरुआत में ही उन्हें जरूरी किताबें मिल सकेंगी।