google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: राजातालाब में आग का तांडव, 15 जिंदगियां बचीं, कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, कोकाकोला गोदाम तक पहुंची लपटें - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: राजातालाब में आग का तांडव, 15 जिंदगियां बचीं, कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, कोकाकोला गोदाम तक पहुंची लपटें

वाराणसी। धर्मनगरी के राजातालाब क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त कोहराम मच गया, जब त्रिवेला बिल्डिंग स्थित एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग ...

वाराणसी। धर्मनगरी के राजातालाब क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त कोहराम मच गया, जब त्रिवेला बिल्डिंग स्थित एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित कोकाकोला के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त गोदाम के अंदर 15 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर सुरक्षित बाहर निकाला। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया है।
Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, व्यापारी का छलका दर्द


गोदाम मालिक रूप चंद्र कटरा और पीड़ित व्यापारी त्रिभुवन प्रसाद केसरी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। रोते हुए त्रिभुवन ने बताया कि उनके करीब 7 से 8 लाख रुपये का सामान धू-धू कर जल गया। उन्होंने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुँचने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर टीम समय पर आती तो नुकसान कम हो सकता था। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँच गई थी और प्राथमिकता लोगों की जान बचाने की थी।

कोल्डड्रिंक का स्टॉक भी स्वाहा, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल


आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि पड़ोसी कोकाकोला गोदाम में रखी भारी मात्रा में कोल्डड्रिंक की बोतलें और स्टॉक जलकर बर्बाद हो गया। पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग के नीचे दुकानें और ऊपर रिहायशी मकान था, जिससे खतरा और बढ़ गया था। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।