google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मिर्जापुर में दुस्साहस: वरिष्ठ अधिवक्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई मौत की लाइव तस्वीर - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मिर्जापुर में दुस्साहस: वरिष्ठ अधिवक्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई मौत की लाइव तस्वीर

मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी गवाह शनिवार सुबह कटरा कोतवाली क्षेत्र में हुई एक खौफनाक वारदात बनी। म...

मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी गवाह शनिवार सुबह कटरा कोतवाली क्षेत्र में हुई एक खौफनाक वारदात बनी। मॉर्निंग वॉक पर निकले वरिष्ठ अधिवक्ता और तीन बार के पूर्व प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह की बाइक सवार दो हमलावरों ने सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बेखौफ अंदाज में रिंटू सिंह को घेरकर बिल्कुल करीब से सटाकर फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

Mirzapur News, Purvanchal Samachar
Mirzapur News 


बाइक ने दिया दगा, फिर असलहा लहराकर फैलाई दहशत


वारदात के बाद का मंजर और भी हैरान करने वाला रहा। हत्या को अंजाम देकर भागते समय बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई। काफी देर तक बदमाश किक मारते रहे और मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। जब कुछ लोगों ने साहस दिखाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो एक बदमाश ने सरेआम तमंचा लहराते हुए सबको पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। दहशत का आलम यह था कि लोग अपनी आंखों के सामने कातिलों को भागते देखते रहे और आखिरकार बाइक स्टार्ट होने पर दोनों आरोपी फरार हो गए।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लाइव मर्डर का वीडियो


यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अधिवक्ता को अपना निशाना बनाया। इस लाइव मर्डर के वीडियो के वायरल होते ही जिले के वकीलों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर ली गई है। शुरुआती जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजिश और गांव का ही आपसी विवाद सामने आ रहा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने दावा किया है कि तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।