गाजीपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहनों के सीमित उपयोग की अपील का असर अब जमीनी...
गाजीपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहनों के सीमित उपयोग की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसकी एक बानगी रविवार को गाजीपुर में देखने को मिली, जब राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत सरकारी तामझाम और लग्जरी गाड़ी छोड़कर मोटरसाइकिल से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
सांसद डॉ. संगीता बलवंत अपने पति अवधेश बलवंत के साथ छावनी लाइन स्थित अपने आवास से मोटरसाइकिल पर सवार हुईं और करीब 10 किलोमीटर की यात्रा तय कर लंका स्थित नंद रेजिडेंसी पहुंचीं। यहाँ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
जब सांसद की बाइक कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर रुकी, तो वहां मौजूद कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उन्हें इस सादगी भरे अंदाज में देखकर दंग रह गए। डॉ. संगीता बलवंत का यह कदम न केवल ईंधन बचाने का संदेश देता है, बल्कि बढ़ते प्रदूषण के दौर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद के इस प्रयास की जमकर सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह का उदाहरण पेश करना आम जनता के लिए बेहद प्रेरणादायक है। सोशल मीडिया पर भी सांसद की यह 'बाइक यात्रा' खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसे लोग सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक मान रहे हैं।
