google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: पुलिस लाइन में एसपी डॉ. ईरज राजा ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, UP-112 वाहनों और अभिलेखों की जांची हकीकत - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: पुलिस लाइन में एसपी डॉ. ईरज राजा ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, UP-112 वाहनों और अभिलेखों की जांची हकीकत

गाजीपुर। पुलिस महकमे में चुस्ती-फुर्ती, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में साप्ताहिक परेड का...

गाजीपुर। पुलिस महकमे में चुस्ती-फुर्ती, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने परेड ग्राउंड पहुंचकर परेड की विधिवत सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का गहन निरीक्षण किया और जवानों व अधिकारियों को शारीरिक रूप से फिट रहने, वर्दी की स्वच्छता बनाए रखने तथा टर्नआउट दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। परेड के दौरान जवानों में एकरूपता और उच्च कोटि का अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए विशेष ड्रिल भी कराई गई।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से मंगवाए गए 'यूपी 112' (UP-112) पीआरवी वाहनों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने वाहनों के रख-रखाव, वायरलेस सेट, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य जरूरी उपकरणों की जांच की तथा चालकों व पुलिसकर्मियों को रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखने की हिदायत दी, ताकि पीड़ित को सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।


कंट्रोल रूम और अभिलेखों की हुई सघन जांच

एसपी डॉ. ईरज राजा ने डायल 112 कंट्रोल रूम और जी.डी. (GD) कार्यालय का भी स्थलीय निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इसके पश्चात साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के महत्वपूर्ण अभिलेखों और रजिस्टरों को स्वयं चेक किया। रजिस्टरों के रख-रखाव, शिकायतों की प्रविष्टि और पेंडिंग मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पटल प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।