google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ballia News: ट्यूशन से लौट रही 9वीं की छात्रा से सिपाही ने की छेड़खानी, एसपी ने किया सस्पेंड - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ballia News: ट्यूशन से लौट रही 9वीं की छात्रा से सिपाही ने की छेड़खानी, एसपी ने किया सस्पेंड

Purvanchal News:  जनपद बलिया के दोकटी थाना अंतर्गत लालगंज चट्टी पर खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम ट्यूशन पढ़कर स...

Purvanchal News: जनपद बलिया के दोकटी थाना अंतर्गत लालगंज चट्टी पर खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा के साथ लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पंकज ने सुनसान रास्ते पर छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने और परिजनों के दौड़ने पर आरोपी सिपाही अपनी बिना नंबर की बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Ballia News, Purvanchal News 📰
Purvanchal Samachar 

घटना के विरोध में पूर्व विधायक समर्थकों संग पुलिस चौकी पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।


तीन दिन से कर रहा था पीछा, सुनसान में रोका रास्ता

पीड़िता द्वारा थाने में दी गई लिखित तहरीर के अनुसार, आरोपी सिपाही पंकज गुप्ता पिछले तीन दिनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था। वह छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मांगता था और एकांत देखकर छींटाकशी करता था। लोकलाज और भय के कारण छात्रा ने शुरुआत में परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

शुक्रवार शाम जब छात्रा ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी, तभी सेंट्रल बैंक के पास सुनसान स्थान पर आरोपी सिपाही ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। छात्रा द्वारा बहादुरी दिखाते हुए शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और छात्रा के पिता मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व पिता ने जब सिपाही को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।



पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह चौकी पहुंचे, घेराव कर कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। बैरिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सीधे लालगंज पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। चौकी परिसर में देर शाम तक भारी भीड़ जुटी रही।

माहौल बिगड़ता देख क्षेत्राधिकारी बैरिया (CO) आलोक कुमार और दोकटी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का ठोस आश्वासन देकर आक्रोशित भीड़ और जनप्रतिनिधियों को शांत कराया।