google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड में 1 लाख का इनामी सोनू यादव गिरफ्तार, सरगना शंकर पांडेय अभी भी फरार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड में 1 लाख का इनामी सोनू यादव गिरफ्तार, सरगना शंकर पांडेय अभी भी फरार

गाजीपुर: जनपद गाजीपुर में बहुचर्चित बिंदु होटल के सामने हुए युवा होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट...

गाजीपुर: जनपद गाजीपुर में बहुचर्चित बिंदु होटल के सामने हुए युवा होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात कटरा गैंग के सक्रिय सदस्य और 1 लाख रुपये के इनामी शूटर सोनू यादव को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से पकड़ा। गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता और गैंग सरगना शंकर पांडेय अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

29 मई की रात गोलियों से भूनकर की गई थी हत्या

गाजीपुर नगर स्थित बिंदु होटल के सामने 29 मई की रात यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय की होटल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर नृशंस हत्या कर दी गई थी।

वारदात के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली थाने में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, कमलेश बिंद और सोनू यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।